गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की स्वीकृति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में, थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा गैंग लीडर खरभान यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र धर्मनाथ यादव निवासी ग्राम जंगल रसूलपुर नं02 अहिरवाती टोला थाना झंगहा गोरखपुर व गैंग के एक सदस्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
उक्त गैंग का लीडर खरभान यादव उर्फ राहुल यादव अपने गिरोह के सदस्य प्रदुम्न आर्या पुत्र बबूना पासवान निवासी ग्राम सरया खुर्द थाना तमकुही राज जनपद कुशीनगर के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक व बुनियादी तथा अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गो तस्करी जैसे अपराध कारित करते है ।
उक्त गैंग के सरगना व सदस्यों के आपराधिक कृत्य से जनता में भय व आतंक व्याप्त है जिसके कारण इनको स्वतन्त्र विचरण करने से रोकने एवं गो तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर खरभान यादव उपरोक्त व गिरोह के 01 अन्य सदस्य के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 840/2024 धारा 2ख (xi)(xvii)/ 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…