17 मई को मृतक का होना था तिलक, घर में खुशी की जगह पसरा मातम
डेयरी पर दूध देकर घर लौटते वक्त रास्ते में हुआ हादसा
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सहतवार थाना क्षेत्र के बिषौली-सुवंरहा मार्ग पर पालिटेक्निक हुसेनाबाद के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दूध विक्रेता युवक की मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हसनपुरा गांव निवासी रामगोविंद यादव 23 वर्ष अपने 22 वर्षीय भाई नीलेश यादव के साथ सुअरहां डेयरी पर दूध देकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बिषौली-सुवंरहा मार्ग पर
पालिटेक्निक के पास पहुँचे कि सहतवार की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को सहतवार पीएचसी ले गयी, जहां डाक्टरों ने राम गोविंद यादव को मृत घोषित कर दिया। वही नीलेश यादव की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मृतक के पिता महंथ यादव की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक राम गोविंद का 17 मई को तिलक होना सुनिश्चित था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत सहतवार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…