विकास कार्यों को लेकर विण्डो ट्रेलिगसंरक्षा निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने 10 मई,2025 को परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार हेतु रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करने हेतु वाराणसी -छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया।
विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने सुरेमनपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । सुरेमनपुर निरीक्षण के दैरान उन्होंने स्टेशन पैनल, रिले रूम,आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग,चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और सभी कार्य संरक्षा नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अन्तर्गत किये गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया ,कार्य की गुणवत्ता परखी और संबंधित को दिशा निर्देश दिया । उन्होंने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के निमित्त वी आई पी रूम, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय,पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफॉर्म सरफेस,यात्री छाजन एवं स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर लगी पी पी शेल्टर व आर सी सी बेंचेस,वाटर बूथ,डस्ट बीन, पंखे एवं विधुत प्रकाश समेत स्टेशन सुन्दरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को शेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों की संख्या के अनुरूप और बेंचेस लगाने का भी निर्देश दिया।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त एन.एम यादव ,जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाराणसी-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाएं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन,रेलवे ट्रैक,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

17 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

19 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

19 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago