नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें एक अध्यक्ष तथा एक महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होने वाले 1 सितंबर को चुनाव के लिए रविवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए सुहेल अहमद तथा महामंत्री पद के लिए आसिफ ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुहेल अहमद तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी आसिफ ने
नगर के राजा फाटक से गाजे-बाजे के साथ नामांकन जलूस निकल गया जो नगर भ्रमण करते हुए नानपारा नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ जहां पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और महामंत्री पद के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव समिति के पदाधिकारी को दाखिल किया।
नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों काफी उत्साहित नजर आया कई वर्षों के बाद व्यापार मंडल का होने जा रहा चुनाव नगर में चर्चा का विषय रहा। व्यापारियों में अपने नेता को अपने मत से अपने नेता चुनने का अधिकार मिलने से व्यापारियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी का कहना है इस नवगठित व्यापार मंडल से व्यापारियों को एक शक्ति मिलेगी और हो रहे व्यापारिक उत्पीड़न को एक जुटता के साथ के रोका जा सकेगा।
इस मौके पर चुनाव समिति के पदाधिकारी के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।चुनाव समिति के रामस्वरूप अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच कर पर्चा वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी उसके उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर 1 सितंबर को नगर पालिका परिषद में व्यापारियों द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। नामांकन के समय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

3 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

3 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

4 hours ago