सिसोटार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमने-सामने हुई दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर टूट गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
सिसोटार गांव निवासी 29 वर्षीय अखिलेश प्रजापति किसी कार्य से बाइक द्वारा सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। वहीं सुखपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से मनियर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन सिसोटार गांव के सामने पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और दर्द से तड़पते रहे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान को जन चौपाल आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…

4 minutes ago

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…

9 minutes ago

सिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…

12 minutes ago

थाना श्यामदेउरवां में समाधान दिवस: डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादें, मौके पर फोन कर परखी शिकायत की सच्चाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…

20 minutes ago

Mission Shakti Phase 5.0 Deoria: एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जागरूकता अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…

25 minutes ago

Auraiya Samadhan Diwas 2026: थाना दिबियापुर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…

30 minutes ago