ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
रानी की सराय बाजार से सटे पटेल नगर क्षेत्र में, शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना की सूचना मिले ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रानी की सराय क्षेत्र स्थित, शंकरपुर चेकपोस्ट के पास क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर सपनहर ग्राम निवासी, 18 वर्षीय करन शर्मा एवं रानी की सराय क्षेत्र के बस्ती ग्राम निवासी 17 वर्षीय प्रभात सरोज दोनों एक ही बाइक से क्रिकेट मैच देखने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दोनों युवक आयोजन स्थल से निकले और पटेल नगर के समीप हाईवे पर बने कट से दूसरी पटरी पर बाइक मोड़े कि, तभी रानी की सराय से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

54 minutes ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

2 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago