जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ता टीम और स्थैतिक निगरानी दल के साथ की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर-71 और लोकसभा क्षेत्र बलिया-72 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में उड़नदस्ता टीम (एफ‌एसटी) और स्थैतिक निगरानी टीम (एस‌एसटी) के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया, और भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरंतर क्रियाशील रहकर जांच कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी ने उड़नदस्ता टीम द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों को ऑनलाइन ईएम‌एस और सी-विजिल एप के माध्यम से ‘कैसे समस्याओं का समाधान कराना है, उसके उपयोग के संबंध में’ विस्तृत जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 07 म‌ई से नामांकन शुरू हो जाएगा। आगामी दिनों में दूसरे जनपदों के तमाम नेताओं की जनपद में सक्रियता होगी। उन्होंने सहायक व्यय अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के हैंडबुक को पढ़कर अपने दायित्वों को निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि किसी लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने प्रभारी व्यय अधिकारी /वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे को उड़नदस्ता टीम और स्थैतिक निगरानी टीम की चेकिंग संबंधित रिपोर्ट शिफ्टवार प्रस्तुत करने और वाहनों पर कड़ाई से निगरानी रखने का निर्देश दिया।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago