बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में मंगलवार की रात में छत से गिर कर सिंचाई विभाग के नलकूप चालक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रमेश चंद तिवारी (59) पुत्र स्व. रामचंद्र तिवारी सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह रोज की तरह छत पर सोने चले गए। रात करीब 11:30 बजे वो छत से आंगन में गिर कर घायल गए।परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी इंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक रमेश चंद्र चार भाईयो में दूसरे नंबर के थे। उनका एक पुत्र अभिजीत तिवारी व एक पुत्री द्विजा तिवारी है।
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…
सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…
हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…