ट्रंप की पहल: पुतिन-ज़ेलेंस्की मुलाकात की तैयारी शुरू, यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की कोशिश

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बातचीत की। ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बैठक आयोजित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “बैठकों के समापन पर मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फ़ोन किया और राष्ट्रपति पुतिन व राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की तैयारियाँ शुरू कर दीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस मुलाकात के बाद एक त्रिपक्षीय बैठक होगी, जिसमें पुतिन, ज़ेलेंस्की और वे स्वयं शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह पहल यूक्रेन में पिछले लगभग चार वर्षों से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

1 hour ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

3 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

3 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

3 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

5 hours ago