कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बभनौली बाजार के समीप तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर बुधवार की रात 11 बजे एक गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया ट्रक चालक को मामूली चोट आई, जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया।
जानकारी के मुताबिक कसया की तरफ से बिहार के मुजफ्फरनगर जा रहे ट्रक के सामने एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी जो बुरी तरह लहरा गई। इससे ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक सड़क पर ही पलट गया। सड़क और पटरी पर गेहूं के बोरे बिखर गए। घटना में थाना क्षेत्र के ही बरवाराजापाकड़ के बरवा निवासी अनूप चला रहा था जिसे मामूली चोट आई। घटना के बाद पटरी से होकर छोटे वाहन तो गुजर जा रहे हैं लेकिन ट्रक व बस आदि बड़े वाहनों के लिए जगह नहीं बचा है। ट्रक चालक ने बताया कि पलटे ट्रक को खाली किया जा रहा है। खाली होने के बाद इसे क्रेन की मदद से हटवाया जाएगा।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…