ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में लगी आग, सवार की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मगहर के पास मयूर गैस प्लांट के निकट हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार को ट्रक के बीच बुधवार अपराह्न 3:00 बजे के आसपास भीषण टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक में आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मरवटिया निवासी 19 वर्षीय उमापति पुत्र राम ललित अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी 58 के 8420 से खलीलाबाद से मगहर आ रहे थे कि मयूर गैस प्लांट के पास हाईवे पर ट्रक संख्या यूपी 72 एटी 4446 ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल में आग लग जाने से मोटरसाइकिल पूर्ण रूप से जल गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के भेज दिया और फायर सर्विस की सहायता से मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने के साथ ट्रक को हाईवे से हटा कर यातायात बहाल कराया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोमतीनगर में IT रेड के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

लखनऊ समेत तीन जिलों में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर छापेमारी, 50 से ज्यादा…

6 minutes ago

दरिंदगी: युवक के सामने युवती से गैंगरेप, 10 हजार की जबरन वसूली

असम के कछार जिले में सामूहिक दुष्कर्म और वसूली: सिलचर में युवती से गैंगरेप, दो…

53 minutes ago

प्यार का खौफनाक अंजाम: बक्सर में दुल्हन पर फायरिंग

बक्सर फायरिंग: सनकी आशिक ने स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में…

2 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह 14 स्थानों पर सघन चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

क्या लौटेगा 102 साल पुराना कोयला इंजन? महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर बड़ा सवाल

महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर चला रेल का पहिया: 102 साल पुराना कोयला इंजन लखनऊ…

2 hours ago

भौतिक प्रगति बनाम नैतिक पतन: क्या हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं?

काम, क्रोध, लोभ और मोह की आग में झुलसता मानव जीवन: आधुनिकता की दौड़ में…

3 hours ago