Categories: Uncategorized

त्रिशूल दीक्षा एवं राष्ट्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन समपन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल जिला देवरिया गोरक्ष प्रान्त द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर त्रिशूल दीक्षा एवं राष्ट्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन 29 दिसम्बर 2024 रविवार को, देवरिया क्लब परिसर में आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनेरिया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष महाराज राजू दास महंत हनुमानगढ़ी अयोध्या रहे | कार्यक्रम में हनुमान मंदिर देवरिया के महंत राजेश नारायण का सानिध्य एवं प्रांत संगठन मंत्री राजेश व प्रांत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया व प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव, क्षेत्र संयोजक लखनऊ पूर्णेन्दु का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया | कार्यक्रम में 1200 त्रिशूल धारीयों ने त्रिशूल लेकर संकल्प दीक्षा ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दनेरिया ने कहा कि संघर्ष से उत्पन्न यह संगठन बजरंग दल, हिंदू समाज, हिंदू राष्ट्र,हिंदू बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा, हम ऐसे कार्यक्रम प्रखंड और ग्राम स्तर तक आयोजित कर हिंदू समाज एवं युवाओं का संगठन तैयार करेंगे तथा हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सशक्त रूप से खड़े होंगे। बांग्लादेश में हो रहे हिंदू उत्पीड़न के प्रति रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग दल की युवा कार्यकर्ताओं के रहते भारत में ऐसी दुस्साहस कोई वर्ग नहीं कर सकता है।
पूज्य महंत राजू दास ने कहा कि संन्यास से पहले मैं भी बजरंग दल का कार्यकर्ता था और आज भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रवाद के प्रति कार्य करने वाले संगठनों के साथ इस संकल्प के साथ मिलकर कार्यकरता हूं। उन्होंने आवाहन किया कि यह त्रिशूल हर हिंदू के घर ही नहीं अपितु हर हिंदू के हाथों में सुशोभित हो, जिससे वह राष्ट्र समाज व अपने परिवार की भी रक्षा कर सके |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवम जिला संयोजक, विभाग संयोजक गौरव, प्रखंड अध्यक्ष किशोरी, रामसिंह,विशाल,आयुष,अमन,रवि, रूपम, शिवम पांडे,ज्ञान प्रकाश,रवि शंकर,केशव, पूनम मिश्रा,संध्या श्रीवास्तव, संभावना,सरिता,मीरामणी पूनम सिंह, सुमन तिवारी,जयशिव मिश्रा,वंशराज पांडे,तारकेश्वर शाही, भागवत यादव, भरत अग्रवाल, अवध किशोर त्रिपाठी, निर्भय शाही,अजय कुमार गुप्ता, अभिषेक मौर्य, डॉक्टर एसके अग्रवाल,नागेंद्र सिंह,दीपक, जितेंद्र मिश्रा, डॉक्टर धनेश प्रजापति, अभिमन्यु सिंह, रविन्द्र सिंह,इत्यादि हजारों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

48 seconds ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

56 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago