विहिप तथा बजरंग दल द्वारा आयोजित हुआ त्रिशूल दीक्षा एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मोतीपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से थाना मोतीपुर क्षेत्र के अंतर्गत गायघाट में स्थित बाबा मोहनगिरी दास मंदिर पर त्रिशूल दीक्षा एंव खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग उप ध्यक्ष ने त्रिशूल धारी बजरंगी साथियों का आह्वान किया कि त्रिशूल राष्ट्र तथा हिंदुत्व की रक्षा के लिए दिया गया है इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए । संदीप सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा होने के चलते यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है यहाँ पर धर्मांतरण और गौ तस्करी रोकने के लिए सभी बजरंगी साथी सहयोग करें। कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज आयोजित किया गया । इस मोके पर विहिप के विभाग उपाध्य्क्ष संदीप सिंह, जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम पोरवाल,नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, आरएसएस के अशोक वर्मा, पूर्ण कालिक जुगुल,प्रखण्ड मंत्री बलहा राजेन्द्र वर्मा,हेमंत वर्मा, नीरज मिश्रा, अंकित बजरंगी, मदन सोनी, मुकेश वर्मा, अशोक पोरवाल, अमित वर्मा, हिमांशु यज्ञ सैनी, अनिल जायसवाल, गिरजेश,मनोज रावत, दिलीप कुमार,बिक्कू सिंह सहित काफी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

1 hour ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

4 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

4 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

4 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

4 hours ago