कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।भारत के प्रथम विधि मंत्री और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा और नवीन कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दूबे, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि बाबा साहब का योगदान भारत के राजनीतिक इतिहास में अमूल्य है। उन्होंने हमे एक समावेशी और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने वाला संविधान दिया।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान भारत के राजनीतिक इतिहास के साथ–साथ सामाजिक इतिहास में भी बेहद अहम है। उन्होंने एक ऐसे संविधान का प्रारूप तैयार किया जो प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। भले ही उसका धर्म, जाति, वर्ण कुछ भी हो। भारत का संविधान एक क्रांतिकारी कदम था, जो भारत के लोगों की जीवन पद्धति में शामिल हुआ। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी गणतांत्रिक व्यवस्था की नींव संविधान के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर ने रखी। उन्होंने दलित, महिला सहित सभी शोषित और वंचित तबकों को अधिकार दिलाने का कार्य किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

2 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

2 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

2 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

2 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

2 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

2 hours ago