श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखण्ड नवानगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत सीवान कला के अनेक बार प्रधान रहे डॉ अजीजुद्दीन की नवीं पुण्यतिथि पर गांव के इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिसमें उनके इष्ट मित्रों राजनीतिक , सामाजिक कार्यकर्ताओं व सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उनके चित्र पर मौजूद लोगों द्वारा पुष्पार्चन के साथ हुआ। ततपश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें समाज के दबे कुचले लोगों और किसानों का मसीहा बताया,कहा कि डॉ अजीजुद्दीन का जीवन एक खुली किताब की तरह था।सतत गरीबों की सेवा करना ही वे अपना दायित्व समझते थे।यही कारण था कि गांव के लोगो ने उन्हें कई बार प्रधान बनाया।उन्होंने भी गांव के विकास के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।आज भी उनके अधूरे विकास कार्य को उनके पुत्र तारिक अजीज गोलू (प्रधान)पूरा कर रहे है। डा०अजीजुद्दीन के छोटे भाई क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी विधान सभा सत्र चलने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, अनंत मिश्रा,शिवजी त्यागी ,गुरु लाल राजभर, रामजी यादव, विनोद राम, कृष्ण कुमार यादव,भीष्म यादव,जितेश वर्मा, ओबैदुल्लाह अंसारी, दीपक गुप्ता,सूर्या यादव आदि थे। अध्यक्षता लल्लन कन्नौजिया व संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारिक अजीज गोलू के द्वारा जरूरतमंदों में ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ अजीजुद्दीन के चारों पुत्र लगे रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

19 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

26 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

34 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

47 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

58 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago