बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके बरहज स्थित निजी आवास परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र एवं नगरपालिका के नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भक्ति रस से ओत-प्रोत संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पूर्व विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्यामसुंदर जायसवाल ने कहा कि अपने पिता के सपनों को साकार करना ही उनका प्रथम कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर आँजनेय दास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, केशव सिंह पहलवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्त, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अंज्जान, संगीता देवी, नीलू यादव, शंभू नाथ तिवारी, अशोक शुक्ला, डॉ. सूरज गुप्ता, बादशाह प्रेमी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…