वृक्षारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी: संदीप कुमार

डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण, वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के तहत प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत प्रदेश में लगाए जा रहे 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी, खलीलाबाद दीपांशी राठौर ने भी अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण करने के पश्चात जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाने, चौकी, पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार, छायादार आदि पौधों को लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

2 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

3 hours ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

4 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

4 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

5 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

5 hours ago