Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकटसहरा–मगहर मार्ग पर पेड़ों-पौधों के अतिक्रमण से बढ़ा खतरा

कटसहरा–मगहर मार्ग पर पेड़ों-पौधों के अतिक्रमण से बढ़ा खतरा

विशुनपुर व परमेश्वरपुर मोड़ों पर सबसे ज्यादा संकट

गोरखपुर/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर और संतकबीरनगर को जोड़ने वाला कटसहरा–मगहर मार्ग इन दिनों ग्रामीणों और राहगीरों के लिए संकट का कारण बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर उगे पेड़-पौधों और झाड़ियों की टहनियां आधी सड़क तक फैल चुकी हैं। इसकी वजह से सामने से आ रही गाड़ियों का पता नहीं चल पाता और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विशुनपुर, परमेश्वरपुर समेत अन्य गांवों के मोड़ों के पास स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो गई है। यहां सड़क के किनारे फैले पेड़-पौधों की घनी शाखाओं के कारण वाहन चालकों को सामने का दृश्य साफ नहीं दिखता। बरसात के मौसम में झाड़ियां और बेलें तेजी से फैलकर मार्ग को और संकरा बना देती हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आमना-सामना होने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई है। जबकि यह सड़क दोनों जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है और रोजाना भारी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन और वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे पेड़-पौधों की छंटाई कराए, ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments