नही खड़ा होने दिया जाता परिवहन निगम की बसों को

निजी बस चालको का बस स्टैंड पर कब्जा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कहने के लिए तो बरहज में बस स्टैंड है। लेकिन यहां परिवहन निगम के बसों को निजी बस चालकों द्वारा खड़ा नहीं होने दिया जाता है।
परिवहन निगम की बस जैसे ही बस स्टेशन पहुंचती हैं निजी बस चालक उनके पास पहुंच जाते हैं चालक और परिचालक पर बस को आगे बढ़ा लेने का दबाव डालते हैं,तथा उनसे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सवारियों को भी बैठने नहीं देते हैं। इसको लेकर अक्सर यात्रियों और निजी बस चालकों में गाली गलौज, मारपीट कहासुनी होती रहती है। उप जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान निजी वाहनों को आश्रम गेट से उत्तर खड़ा होने और सवारी भरने के लिए जगह दिया गया था। उनके जाने के बाद से पुनः निजी बस चालक बस स्टेशन पर कब्जा जमा लिए और उनकी मनमानी शुरू हो गई। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे के मध्य बरहज से देवरिया जाने के लिए रोडवेज की कोई बस नहीं है। इस अवधि में देवरिया से दोहरीघाट और अन्य स्थानों के लिए बसें आती है। लोगों को जब देवरिया से दोपहर बाद देवरिया से बरहज आना होता है तो यह बसें दोहरीघाट से बरहज होते हुए देवरिया के लिए संचालित हो रहे हैं। जिससे लोगों के लिए निजी बसों या टैक्सी पर निर्भर होना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक की अवधि में बरहज से देवरिया के लिए बस का संचालन जरूरी है।
इस पर कार्यवाही की आवश्यकता है। जिससे कि आम यात्री को कोई दिक्कत न हो। निजी बस चालकों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। प्रार्थी श्रवण कुमार गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र द्वारा सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही हेतु इस समस्या से अवगत कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

25 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

29 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago