खुले मे रखा ट्रांसफार्मर, बड़े हादसे की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बा के मुख्य तिराहे के पास बने चबूतरा पर स्थापित बिना लोहे के जाली लगाये ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बना हुआ है।
बताते चलें कि पूर्व मे सड़क के किनारे लगे इन ट्रांसफार्मरों से कई बार हादसे हो भी हो चुके हैं। बरसात के दिनों में करंट का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और उसके पास सुरक्षा के लिए लोहे की जाली तक नहीं लगाई है। जिससे इस ट्रांसफार्मर के आस-पास के लोगों में हादसे को लेकर हमेशा भय बना रहता है।बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की जाली लगाने का आदेश प्रशासन दिया है । इसके बाद भी कस्बे में कई जगह लगे ट्रांसफार्मरों के चारो ओर लोहे की जाली नहीं लगाई गई है। कुछ ट्रांसफार्मरों में जाली लगी भी है तो वह पूरी तरह से टूट चुकी है।कभी भी हादसा हो सकता है। राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों से चिगारी निकलना व स्पार्किंग होना आम बात है। कभी कभी ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली एक छोटी सी चिगारी भी बड़ा रूप ले सकती है। इसको लेकर लोगों में भय बना हुआ है।
इस संबंध मे विद्युत उपखंड ठूठीबारी के जेई रजनीश गोंड़ ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है । धन अवमुक्त होने पर लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित कर दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

51 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

57 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

3 hours ago