एक हफ्ते से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा विद्युत आपूर्ति ठप, सैकड़ों परिवार उमस में बेहाल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगराइच ग्राम सभा में एक सप्ताह पूर्व जला विद्युत ट्रांसफार्मर अब तक बदला नहीं गया है, जिससे नाराज ग्रामीणों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे विद्युत सबस्टेशन पर धरना देंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते में कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब सौ घरों को बिजली आपूर्ति होती थी। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से ही बिजली पूरी तरह बंद है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में रातें जागकर काटने को मजबूर हैं।

प्रदर्शन में छोटेलाल चौहान, राजू पटेल, अरविंद यादव, चंदन चौहान, चन्द्रिका चौहान, विनोद तिवारी, गोविंद तिवारी, लालबहादुर तिवारी, राखी तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सलाहाबाद वार्ड में भी बिजली संकट
सलेमपुर नगर के सलाहाबाद वार्ड में गुरुवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। शाम को बिजली आई तो वोल्टेज इतना कम था कि पंखा, कूलर, मोबाइल चार्जर तक नहीं चल सके। लगभग दो हजार की आबादी गर्मी और पानी की किल्लत से बेहाल रही। पानी की टंकियों में पानी खत्म हो गया और मोबाइल चार्ज न होने से लोगों का संपर्क साधन भी ठप पड़ गया। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।

जनता त्रस्त, विभाग मौन
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाए और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago