हवाई हमले से बचाव का दिया जाएगा प्रशिक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 जनवरी को ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नगर क्षेत्र के सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज, जीवाराम छात्रावास मैदान के निकट सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक संपन्न होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान 15 मिनट का पूर्ण ब्लैक आउट रहेगा, जिसमें विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, इनवर्टर, मोबाइल फ्लैश समेत सभी प्रकार की रोशनी बंद रखी जाएगी। शाम 6:00 बजे चेतावनी सायरन के साथ मॉकड्रिल प्रारंभ होगी। इस दौरान हवाई हमले से बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, फायर टेंडर द्वारा आग बुझाने और सुरक्षित शेल्टर में लोगों को पहुंचाने जैसी कार्यवाहियां की जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि ब्लैक आउट के समय घरों के भीतर और बाहर किसी भी प्रकार की रोशनी न जलाएं, क्योंकि प्रकाश दुश्मन हमले का माध्यम बन सकता है। यह अभ्यास भविष्य की आपात स्थितियों से निपटने हेतु जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण कदम है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का…

51 minutes ago

Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक Ashish Jain की प्रेरणा से वाराणसी मंडल के…

59 minutes ago

Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला…

1 hour ago

भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ निवासी प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त…

1 hour ago

Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…

4 hours ago

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

6 hours ago