जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजीं कॉलेज के सभागार में बुधवार को नवाचार एवं इनक्युबेशन समिति के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया महाराजगंज के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि दीनानाथ चौरासिया उपस्थित रहेंl
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ । कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए नवाचार एवं इनक्युबेशन समिति के समन्वयक गोपाल सिंह ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन जीवन का एक महत्वपूर्ण आयाम हैं जिसके लिए किसी प्रकार का औपचारिक प्रशिक्षण हमे विद्यालय या उच्च शिक्षा में प्राप्त नहीं होता है जो कुछ भी हम सीखते है वो अपने पारिवारिक वातावरण में व घर पर सीखते है इतने महत्वपूर्ण पक्ष की उपेक्षा उचित नहीं है इसे पाठ्यक्रमों में स्कूल स्तर पर शामिल किया जाना चाहिए और छात्रों को इसका औपचारिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए । मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में बैंक के बगैर जीवन की संकल्पना करना कठिन है बैंक से हमारा संबंध अनन्योश्रिता का है। आज के छात्र राष्ट्र के भविष्य के नागरिक है ;उन्हें वित्तीय समझ होनी चाहिए इसके लिए सरकार के द्वारा वित्तीय साक्षरता का कार्यक्रम छात्रो के लिए चलाया जा रहा हैं । उन्होंने बैंक में चलाये जा रहे विभिन्न बचत योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी ।ख़ातो के प्रकार और अन्य तकनीकी बातो को विस्तार से छात्रों के बीच साझा किया । कार्यक्रम में आभार ज्ञापन डॉ शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर नौशीन फ़ातिमा, डॉ राहुल सिंह, गुलाब यादव डॉ शान्ति शरण मिश्र तमाम शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

10 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

11 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

11 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

11 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

11 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

12 hours ago