देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भलुअनी एवं बरहज विकास खंडों में ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की।
भलुअनी विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गांव विकसित होंगे तो देश विकसित होगा। अपने गांव के प्रेरणादायी इतिहास को न भूलें, बल्कि उसे गौरव के रूप में सहेजें।”
उन्होंने कहा कि युवाओं को गांव-गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और स्वच्छता की जिम्मेदारी भी युवाओं की है। अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सभी युवाओं को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए।
बरहज विकास खंड में भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भी जिलाधिकारी ने की। यहां भी उन्होंने युवाओं से गांव के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। युवाओं को सरकारी योजनाओं, स्वच्छता, नेतृत्व क्षमता, एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि “देवरिया की भूमि देवों की भूमि है, जिसकी गूंज पूरे देश में है। यहां के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।” उन्होंने कहा कि युवाओं का कर्तव्य है कि वे अपने गांव की ऐतिहासिक विरासत को संजोएं और समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, जिला विकास सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…