निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुनय झा के मार्गदर्शन में और मतदान कार्मिक प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय व अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर का अंतिम प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।‌
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी मास्टर ट्रेनरों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली गई। उन्होंने बिंदुवार मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति तक निर्वाचन आयोग के निर्देशों, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा रैंडम आधार पर मास्टर ट्रेनर से मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का डेमो भी कराया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ एवं अनुभवी हैं और निश्चित रूप से सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत होंगे। लेकिन कई बार मतदान के दिन छोटी सी गलती से पुनः मतदान की स्थिति आ जाती है। इसलिए सभी लोग बारीक से बारीक निर्देशों को भी पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें। उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा 22 अप्रैल से उन लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिनके ऊपर सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का दारोमदार है। इसलिए कहीं कोई कमी न छोड़ें और ईवीएम सहित मतदान प्रक्रिया को कंठस्थ कर लें, ताकि मतदान कार्मिकों का बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
नोडल अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण/ मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संबंधी पीपीटी को अच्छी तरह पढ़ लें। पीपीटी में मतदान संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है। इसके बाद भी कोई समस्या है तो हमारे सहायक नोडल अधिकारियों से बात कर उनका समाधान कर लें।
इससे पूर्व सहायक नोडल प्रशिक्षण व परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी और एई लघु सिंचाई नवीन सहगल द्वारा मतदान और ईवीएम संबंधी क्रियात्मक प्रणाली को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन व डमी ईवीएम के माध्यम से समस्त 50 टीमों के 100मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों के प्रश्नों का समुचित उत्तर भी दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एक्सईएन हाइडिल राहुल शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संत कबीरनगर में स्वच्छता अभियान: लोगों को किया जागरूक, जानिए कैसे रखें अपना मोहल्ला साफ

संत कबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर-12 में रविवार…

44 seconds ago

अक्षय तृतीया पर भक्ति का महासंगम, परशुराम सेना ने किया प्रेरणादायी आयोजन

भगवान परशुराम जयंती पर बरहज में भक्ति और श्रद्धा का संगम, बीएसएस परशुराम सेना ने…

18 minutes ago

तेल-डॉलर समीकरण बिगड़ा तो दुनिया में आर्थिक भूचाल तय

तेल-डॉलर समीकरण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराता संकट — प्रभात पटनायक अमेरिका और इज़राइल की…

38 minutes ago

‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ से हरियाणवी साहित्य को नई उड़ान

हरियाणवी लघुकथा का नया अध्याय: ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ बना साहित्यिक मील का पत्थर पंजाब/नई…

50 minutes ago

रेलवे चौकी के पास चोरी की वारदात विफल, युवक पकड़ा गया

देवरिया में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की कोशिश नाकाम, सतर्क नागरिकों ने आरोपी को दबोचा देवरिया…

4 hours ago

सुरक्षा के बीच बजरंग दल का शक्ति प्रदर्शन, चौराहे पर जलाया पुतला

सिकंदरपुर में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, चौराहे पर पुतला दहन कर जताया विरोध सिकंदरपुर/बलिया…

7 hours ago