विकास भवन में मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दो पालियों में विकास भवन सभागार में कुल 181 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मतगणना में नियुक्त कार्मिकों को मतगणना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 01 जून को मतदान है और 04 जून को मतगणना। इसलिए मतदान और मतगणना के मध्य प्रशिक्षण का अवकाश न होने के कारण इसी समय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आप सभी लोगों को मतगणना संबंधी पीपीटी और वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। पीपीटी का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। सभी निर्देशों को कंठस्थ कर लें। कहीं भी शंका होने पर उसका समाधान मास्टर ट्रेनर के माध्यम से कर लें, ताकि मतगणना में कोई चूक न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अनुभवी हैं, लेकिन अतात्मविश्वास से मतगणना के दौरान बचें और नियमों का अक्षरशः पालन करें।
मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को पहले पी0पी0टी0 के माध्यम से मतगणना के सामान्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्हें ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट का प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। बैठक में 3 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे। जिनका 09 मई का वेतन अग्रिम आदेश तक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाधित करने का निर्देश दिया गया है।
इस दौरान प्रशिक्षण में पीडी रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

16 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

24 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

40 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago