एसएस विलायत हुसैन महाविद्यालय मे हुआ 45 स्मार्टफोन का वितरण

बेटीयों की शिक्षा के प्रति भाजपा सरकार कटीबध :रमेश सिंह

तरकुलवा/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के अंतर्गत सितापट्टी स्थित एस एस विलायत हुसैन महाविद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। योजना के तहत महाविद्यालय में सत्र 2022,23 की उत्तीर्ण बीए तृतीय वर्ष की ’45 छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा स्मार्ट फोन वितरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संकल्पित हैं।सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए काफी प्रयासरत है।मोबाइल के माध्यम से छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकती है।विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ सरफराज अहमद वारसी ने कहा कि स्मार्ट फोन छात्राओं के पढ़ाई में मिल का पत्थर साबित होगा।छात्राएं इसका सही उपयोग करें।वहीं महाविद्यालय के प्रभारी नुरूल्लाह सिद्दीकी ने सभी अतिथियो को स्वागत किया। इस दौरान प्रोफेसर डाक्टर ग्यास आलम असलम खान सूर्य लाल पटेल अब्दुल कुद्दुश डा दिनेश सपा नेता शैलेश कुमार यादव तनवीर रजा सहीत महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

11 hours ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

13 hours ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

17 hours ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

20 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

20 hours ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

22 hours ago