बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित हुए व्यायाम शिक्षक व अनुदेशक

छह दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा आवासीय प्रशिक्षण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के जिला व्यायाम शिक्षक, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशकों ने बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत, देवरिया जनपद के जिला ग्राम्य विकास संस्थान देसही देवरिया में छह दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा आवासीय प्रशिक्षण पूरा किया गया। गत 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चले प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. शहजादे खान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने अनुभव को साझा किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा कराया गया। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र द्वारा शपथ दिलाई गई।इस दौरान ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर वेदपाल, ट्रेनर गौरव सिंह, सहायक ट्रेनर अवधेश उपाध्याय, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शंकर दयाल पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित तिवारी, नित्यानंद चौबे, शाहिद अनवर ने प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं के आत्म प्रशिक्षण, पंच लगाना , अपने आप को कैसे बचाना है विषय पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण में प्रवीण शुक्ला, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार यादव ,हिमांशु चौधरी, मांडवी सिंह, अजय कुमार, अमरिंदर सिंह, मुनव्वर अंसारी, श्री प्रकाश चौरसिया, मनोज कुमार जायसवाल, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, विनीत कुमार सुमन, हेमंत कुमार पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद , वसीम जावेद, मंजूर आलम, सतीश कुमार सिंह, हरकेश कुमार, राजकुमार पाल, विनय कुमार उपाध्याय, शैलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, भरत जसवार, ममता, रोहित कुमार, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, राजेश कुमार यादव, पंकज कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago