अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व ट्रेन पकड़ने आए एक ही परिवार के यात्रियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भटनी भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मइल थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार, पुत्र कैलाश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को लखनऊ जाने के लिए सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जैसे ही वे लोग प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे, तभी कुछ अज्ञात मनबढ़ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक कुमार और उनके भाई निषिध कुमार को गंभीर चोटें आईं, दोनों के सिर में गहरी चोट लगी है।
घटना के बाद जीआरपी सलेमपुर की टीम ने घायलों को तुरंत रेलवे थाना भटनी पहुंचाया, जहां से उन्हें इलाज के लिए भटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
थानाध्यक्ष जीआरपी भटनी आदित्य सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…