वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)
17 जून को अगरतला से रवाना हुई 13174 डाउन अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस को, एनएफ के कटिहार डिवीजन के अंतर्गत रानीनगर और छतरहाट स्टेशन के बीच कंटेनर ले जा रही एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। यह स्थान न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किमी दूर है। घटना सोमवार की सुबह करीब 08:55 बजे की है।
सूचना मिलने पर, दुर्घटना राहत चिकित्सा टीम कर्मचारियों और मशीनरी के साथ तुरंत स्थान के लिए रवाना हुई। न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार से वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, महाप्रबंधक, एन.एफ. रेलवे चेतन श्रीवास्तव भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मालीगांव से घटनास्थल के लिए ट्रेन से रवाना हुए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही साइट के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।
घटना के परिणामस्वरूप, कंचनजंघा एक्सप्रेस के पीछे के 4 डिब्बे और कंटेनर ले जाने वाली ट्रेन के 5 वैगन पटरी से उतर गए, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर गाड़ियों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई।
दुर्घटना के परिणामस्वरूप कई यात्री हताहत और घायल हुए हैं। लगभग 8 लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 घायल हो गए। सभी घायल व्यक्तियों को पर्याप्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। कंचनजंगा एक्सप्रेस का अप्रभावित हिस्सा अपनी आगे की यात्रा के लिए पहले ही घटनास्थल से रवाना हो चुका है। कंचनजंघा एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें प्रदान की गईं।
ट्रेन के मार्ग में सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए और प्रसारित किए गए।
ट्रेनों को न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड रूट से डायवर्ट किया गया है:
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…
आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…