ट्रेलर ट्रक में लगी आग, मालिक झुलसा, चालक और खलासी कूदकर बचाए अपनी जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना अंतर्गत पिपरा खादर गांव के समीप एक ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना में ट्रक मालिक झुलस गया, जबकि चालक और खलासी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। झुलसे ट्रक मालिक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ट्रक गोपाला घुघली थाना क्षेत्र से गोरखपुर के सोनबरसा बाजार स्थित एक एजेंसी की ओर जा रहा था। ट्रक मालिक ने बताया कि वाहन में हीटिंग की समस्या थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह सोनबरसा ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रक पिपरा खादर गांव के पास पहुंचा,अचानक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लापटो को देखते ही ट्रक मालिक, चालक और खलासी कूदकर बाहर निकल आए और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर भिटौली व घुघली थाने की पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह स्थान पकड़ी बिशनपुर के समीप है, जो घुघली थाना क्षेत्र से सटा हुआ है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। भीषण आगजनी की इस घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

3 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

8 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

8 hours ago