सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकहां टोला नोनिया पट्टी के रहने वाले दो लोगों की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां टोला नोनिया पट्टी के रहने वाले महंत साहनी 30 वर्ष एवं गिरजा साहनी 38 वर्ष दोनों लोग मजदूरी का काम करके परिजनों का भरण पोषण करते थे।गुरुवार देर रात वहां मोटरसाइकिल से बघौचघाट क्षेत्र के मलवाबर गांव से वापस घर लौट रहे थे।अभी वह कोइलसवा खुर्द गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।घटना में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायलों को इलाज के लिए देवरिया भिजवाया।जहां चिकित्सको ने महंथ साहनी को मृत्यु घोषित कर दिया।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह गिरजा साहनी की भी मौत हो गई।उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया।

Karan Pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago