25 युवाओं को दिया गया यातायात जागरूकता का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केन्द्र बहराइच द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 11 जनवरी से 17 जनवरी 2024 के अन्तर्गत सोमवार यातायात पुलिस बहराइच के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण पुलिस लाइन यातायात कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया ,इस प्रशिक्षण में केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों व युवा मंडल के अध्यक्ष कुल मिलाकर 25 युवाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया सभी स्वयंसेवकों को केन्द्र के द्वारा टी-शर्ट कैंप पैड पेन आदि सामग्री दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को यातायात प्रभारी मनोज कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गोड व रविन्द्र कुमार यादव व कार्यालय मुंशी अहिवरन सिंह कटियार ने ट्रैफिक जाम व यातायात के नियम, सड़क पर सुरक्षित चलना, यातायात के संकेत आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दिया सभी प्रशिक्षण में प्रतिभागी में से 5 ग्रुप बनाकर साप्ताहिक प्रशिक्षण जानकारी यातायात पुलिस से लेने की दिया गया, ग्रुप लीडर रविशंकर तिवारी सुनील कुमार चौधरी अनिल कुमार वर्मा दावर किरवानी व शिवम सिंह को यह बताया गया की पांच-पांच युवाओं की टीम बनाकर यातायात पुलिस के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी जनमानस को जागरूक करें। जिसे वर्तमान में होने वाली दुर्घटना में कमी लाकर रोका जा सके प्रशिक्षण में केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी ने ट्रैफिक पुलिस प्रशिक्षक दल को धन्यवाद दिया तथा सभी स्वयंसेवकों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के महत्व एवं मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

49 minutes ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

55 minutes ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

60 minutes ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

16 hours ago