आवास के नाम पर अवैध वसूली करने वाले पर एफआईआर दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। डूडा से आवास हेतु अवैध वसूली की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए रघुवर यादव पुत्र खेसारी यादव के विरुद्ध थाना कोठीभार में एफआईआर दर्ज कराई गई।
पीओ डूडा ने बताया कि आरोपी द्वारा फोन पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि की किश्त जारी कराने के लिए धन की मांग की जा रही थी। शिकायत के संज्ञान में आते कार्यदाई संस्था के जेई के माध्यम से तत्काल आरोपी के विरुद्ध भा.दं.सं. 384 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस प्रकार के कार्य में अन्य लोग भी तो संलिप्त नहीं हैं। यदि इस प्रकार के अवैध वसूली में किसी अन्य का नाम प्रकाश में आता है, तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
पीओ डूडा एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र के अंतर्गत गरीब तथा निराश्रित लोगों को आवास उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और नगर पंचायत/नगर पालिकाओ के निराश्रित पात्र व्यक्तियों का चयन कर आवास निर्माण हेतु उनके साथ खाते में सीधे पैसा भेजे जाने की व्यवस्था की गई है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है और स्वयं मेरे द्वारा भी इसकी निगरानी की जा रही है। इसलिए पीएम आवास शहरी के सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि बहकावे में आकर किसी भी व्यक्ति को कोई धन न दें अगर कोई धन की मांग करता है तो पीओ डूडा के दूरभाष संख्या 9151999392 पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिनकी भी किश्त जारी की जानी है, उनका सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है। लाभार्थी सूची में दर्ज सभी लोगों की सत्यापन के उपरांत किश्त जारी की जायेगी। इसके लिए किसी भी प्रकार की धनराशि किसी को भी देने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा गरीबों को आवास निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने के नाम पर अवैध वसूली करने के साथ उनका उत्पीड़न भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ऐसे तत्वों को चिन्हित करते हुए, उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

17 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

17 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

17 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

17 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

18 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

18 hours ago