मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 लोग घायल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेलहर थाना क्षेत्रांतर्गत झुड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई । जिसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्ञात हो कि इसी स्थान पर मात्र 3 दिन पहले कार के नाले में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस घटना से न पुलिस ने कोई सबक लिया न ही लोगों ने, साथ ही सरकार ने मूर्ति विसर्जन में ट्रेक्टर ट्राली को भी प्रतिबंधित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बेलहर थाना के झुडिया गांव के पास लोहरसन गाँव के लोग ट्रेक्टर-ट्राली में सवार होकर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमे सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जाँच के बाद चिकित्सकों ने 7 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल चिकित्सकों ने इनके बेहतर इलाज के लिए रात में ही मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
इस बीच घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा।इस दौरान जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, सीएमओ, सीएमएस सहित अनेक लोग इलाज व आवश्यक कार्यवाही करने मे तत्पर थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

53 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 hour ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

1 hour ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago