किसान सभा द्वारा विभिन्न जन समस्याओं को लेकर निकाला गया ट्रैक्टर मार्च

भाटपार रानी /देवरिया
(राष्ट्
की परम्परा)

देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान सभा की तहसील इकाई द्वारा विभिन्न जन समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर मार्च के साथ किसानों का जत्था भाटपार रानी तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान महुआबारी में ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री कामरेड साधु शरण ने किया।जबकि बनकटा में ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व नथुनी तथा हरेराम चौराहा पर ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व बृजानन्द ने किया।सौंपे गए ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की संस्तुतियों को लागू करते हुएकिसानों को उनकी फसलों की लागत मूल्य डेढ़ गुणा प्रदान करने,फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी संबंधित कानून बनाने, नया बिजली कानून वापस लेने,किसानों को 300 यूनिट बिजली मुक्त देने,संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई करने, गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल करने,लखीमपुर खीरी घटना के दोषी मंत्री पर कानूनी कार्रवाई करने,पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, महंगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने,सांप्रदायिक ताकतों पर रोक लगाने संबंधित मांगे शामिल हैं।इस दौरान किसान नेता साधु शरण ने नीलगायों द्वारा क्षेत्र की फसलों की बर्बादी पर अंकुश लगाने,भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के जगउर निवासी घर उजाड़े जाने से पीड़ित राजभर समाज के लोगों को पट्टा दिए जाने, चकिया कोठी के पट्टाधारक किसानों की खतौनी में दूसरे का आदेश संबंधित दर्ज इंद्राज को तत्काल हटाए जाने, बिहार के भू माफिया द्वारा चकिया कोठी की सीलिंग जमीन को तहसील कर्मियों की मिली- भगत से अपने नाम कराकर उसका खारिज -दाखिल कराने सम्बन्धित प्रकरण में अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि तहसील प्रशासन द्वारा इन मामलों का संज्ञान नहीं लिया गया, तो इसे लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।ट्रैक्टर मार्च के दौरान मुख्य रूप से कामरेड चंद्रभान यादव, मुंद्रिका राजभर,मथुरा पुरी, रामनरेश कुशवाहा,विकास दुबे, चंद्रभान कुशवाहा, नथुनी सिंह, विजय बहादुर,जयप्रकाश यादव, राजा यादव,राजेश यादव, रामानन्द,किताब यादव,रामनरेश कुशवाहा, राजाराम प्रसाद, सफीउल्लाह अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

4 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

4 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

6 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

7 hours ago