मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा गंभीर नाथ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम एसएसपी जीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।24 नवम्बर, को मुख्यमंत्री खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के फ्लैटो/ भू-खण्डों की ई-लॉटरी से फ्लैटों का आवंटन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों को 24 नवम्बर, 2023 दिन शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सायं 4 से 5 बजे के मध्य खोराबार आवासीय योजना में पात्र लाभार्थियों के मध्य फ्लैटों / भू-खण्डों की ई-लॉटरी की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी । ई-लॉटरी प्रक्रिया का आनलाइन सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसका लिंक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdagkp.in पर उपलब्ध रहेगा।
मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा लॉटरी प्रक्रिया में चयनित किन्ही पाँच आवंटियों को मौके पर ही आवंटन पत्र प्रदान किया जाएगा । इसके साथ ही रामगढ़ताल के समक्ष ताल में फाउण्टेन व हर्बल पार्क एवं प्राधिकरण की कई अन्य लगभग 175 करोड़ की लागत से बने योजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास किया जाएगा तथा प्राधिकरण की आगामी प्रस्तावित योजनाओं का अवलोकन किया जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

36 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

3 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

5 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

5 hours ago