छठ घाटों का एडीजी सहित आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) आस्था का महापर्व छठ को श्रद्धालु महिलाएं घाटों पर कुशलता पूर्वक मनाए, जनपद के आला अधिकारी राप्ती नदी के तट पर छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राजघाट के राप्ती नदी पर रामघाट व गोरखनाथ धाम घाट, रामगढ़ ताल साहित्य अन्य घाटों पर बनाए गए छठ व्रती महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए, जहां एनडीआरफ एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम घाटो पर रविवार को शाम से सोमवार के सुबह तक मौजूद रहकर अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए निरीक्षण करेंगे जहां किसी प्रकार की अनहोनी होने की घटना ना हो सके।
घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा, लाइटिंग, खतरे के निशान पर बैरिकेडिंग आदि लगाई गई हैं और किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घाटों पर पुख्ता व्यवस्था की है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, संजय चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

8 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

16 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

19 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

26 minutes ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

30 minutes ago