जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में जनपद में आने वाले, अतिथियों के तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आगरा के किले का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि, आगरा किला में टिकट काउंटरों का नया निर्माण कार्य कराया जा रहा है और पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की जा रही है, जिससे आने वाले पर्यटक को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े और शाहजहां गार्डन से पैदल चलने वाले पर्यटकों के लिये सीधे एक रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी ने आगरा किला के सामने से गुजरने वाले मंटोला नाले, को देखा और उपस्थित अपर नगर आयुक्त को साफ-सफ़ाई व मरम्मत कार्य तथा पैदल पथ का निर्माण कार्य, प्रतिदिन पौधो पर जल का छिड़काव आदि कराने को निर्देशित किया। किले के सामने कुछ झोपड़ी बनाकर रहने वाले व्यक्तियों हेतु आवास आवंटित करने के लिये नगर-निगम को निर्देशित किया तथा उक्त स्थान को खाली कराकर साफ-सफ़ाई कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने छावनी बोर्ड के रिक्त स्थान को छावनी बोर्ड और आगरा विकास प्राधिकरण को समन्वय स्थापित कर पार्किंग स्थल बनाने एवं किले के दरवाजे पर नए बैरियर लगवाने हेतु निर्देशित किया।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी ने किले के अंदर की व्यवस्थाओ का निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि, किले की मरम्मत एवं साफ-सफ़ाई कराना सुनिश्चित किया जाये।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पूरे किले परिसर का भ्रमण किया तथा शिशुओं की देखभाल कक्ष की व्यवस्था को देखा।
उक्त अवसर पर सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण गरिमा सिंह, भारतीय पुरातत्व विभाग अधिकारी राज कुमार पटेल तथा अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…

21 minutes ago

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

5 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

12 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

13 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

13 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

14 hours ago