आज होगा सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। दिनमान की काल गणना के अनुसार 22 दिसम्बर, शुक्रवार को साल का सबसे छोटा दिन 10 घंटा 10 मिनट और सबसे लम्बी रात 13 घंटा 50 मिनट की होगी। सौर काल गणना (सायन) के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि के अन्तिम ऋतु, अयन एवं का आधार सायन बिन्दु पर रहता है और इस दिन के बाद दिन बड़ा होने लगता है।
सायन पद्धति में मकर संक्रांति 22 या 23 सितंबर को ही आता है। जबकि निर्णय पद्धति मे इसे 14 जनवरी को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण का आरंभ मकर संक्रांति से होता है। शिशिर ऋतु और उत्तरायण का आरंभ सायन पद्धति में 22 या 23 दिसम्बर से माना जाता है। धर्म और मुहूर्त शास्त्र में धनु संक्रान्ति की समाप्ति पर अर्थात 14 या 15 जनवरी से माना जाता है लेकिन सूर्य आधारित ( सायन पद्धति) गणना से यह 22 या 23 दिसम्बर गोल परिवर्तन संक्रांति है ही आता है। उन्होंने बताया कि हमारे वहां गणना दो पद्धति से प्रचलित है। एक सायन पद्धति दूसरा निर्णय पद्धति। जबकि स्नान, दान और पुण्यकर्म, मलमास और अधिकमास आदि का निर्णय निर्णय पद्धति से किया जाता है। सायन पद्धति की गणना में मकर संक्रांति अर्थात उत्तरायण का आरंभ 22 दिसम्बर से ही होता है। इसी दिन के बाद क्रमशः दिन बड़े होने लगते हैं। इसलिए ज्योतिष में इस दिन का सर्वाधिक महत्व है और ऋतु, अयन एवं गोल परिवर्तन का आधार सायन संक्रांति है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago