पासवर्ड न मिलने से छात्र कैफे से कालेज तक लगा रहे दौड़
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों को सोमवार, 11 नवंबर 2024 तक सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत लॉगिन सुनिश्चित कराना अनिवार्य है। इस तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार या परिवर्तन संभव नहीं है।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि समर्थ पोर्टल पर प्रगति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि में संभावित रूप से विस्तार किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने सभी विभागो, संबद्ध महाविद्यालयों और विद्यार्थियों को इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।
वहीं दूसरी ओर अनेक विद्यार्थियों को लॉगिन करने पर उन्हें पासवर्ड नहीं प्राप्त हो रहा है। जिससे विद्यार्थी कैफे से कालेज तक दौड़ लगा रहे हैं।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…