पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने हेतु गाइडों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न पर्यटन सर्किट में लोकल गाइडो को प्रशिक्षण कराए जाने के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शैक्षिक अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा उतीर्ण व आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है तथा आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
इस संदर्भ में समस्त सूचना वेबसाइट www.mkitm.com पर उपलब्ध है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र के साथ सभी डॉक्यूमेंट 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं। उक्त आवेदन पत्र के प्रिंटेड प्रति शैक्षणिक अभिलेखों के साथ संलग्न कर पंजीकृत डाक अथवा स्वयं द्वारा सचिव मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान लखनऊ, चिनहट मल्हौर रोड (निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) विकल्प खण्ड 2, गोमती नगर लखनऊ 226010 में जमा करना अनिवार्य है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago