वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए सभासद अभिषेक गुप्ता ने वार्ड के सभी घरों में बांटा डस्टबिन

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर के वार्ड नंबर 12 में आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के सभासद अभिषेक गुप्ता के द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को गति देने एवं आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से, वार्ड नंबर 12 के सभी घरों में कचरा रखने हेतु, 20 लीटर के डस्टबिन का वितरण किया गया। डस्टबिन वितरण करते समय सभासद अभिषेक गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के वार्ड नंबर 12 को स्वच्छ व सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। आप सभी लोग अपने अपने घर के कचरे को डस्टबिन में रखें, बीच सड़क पर व घर के बाहर कूड़ा कचरा न फेंके। सफाई कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन सभी घरों से कचरे का उठान किया जाएगा। जब कचरा उठाने के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की गाड़ी वार्ड में आए तो डस्टबिन अपने घर के बाहर रख दें। सफाई कर्मी डस्टबिन का कचरा, कचरे वाली गाड़ी में डालने के बाद डस्टबिन आपके घर के सामने रख देगा। डस्टबिन लेते समय वार्ड वासियों ने कहा कि आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष के द्वारा नगर पालिका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अमर चन्द्र गुप्ता,अंकुर गुप्ता,चमन,अतुल श्रीवास्तव,सफ़ाई बाबू अमित गुप्ता, विजय भारती,शुभम् तथा वार्ड वासी समेत कई लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

12 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

14 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

16 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago