Categories: Uncategorized

खुद की दशा बदलने को पहले आत्म मंथन कर खुद की दिशा को बदलें:आचार्य बलूनी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित प्रतापपुर चीनी मिल पर चल रहे कथा के तीसरे दिन जो छः दिवसीय स्थापत्य वास्तु कथा ज्ञान यज्ञ कथा चल रहा है। कथा में 25 मई, रविवार बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, चीनी मिल स्थित देवालय के प्रांगण में अपने उद्बोधन में विद्वान आचार्य सुशील बलूनी द्वारा वास्तु शास्त्र के अनुरूप भवन निर्माण संबंधी नियम, भूमि के प्रकार, अवस्था व उर्जा स्तरों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।
वहीं विद्वान आचार्य बलूनी ने भूगोल, खगोल व भूगर्भ पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी बात को रखते हुए वास्तु के आध्यात्मिक तथा प्रयोगात्मक पक्ष को बखूबी समझाया। एवं बताया कि व्यक्ति को प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर सदा सर्वोत्तम जीवन को जीना चाहिए। आचार्य ने बताया कि दसों दिशाओं की समझ तथा खुद के अंदर दसों दिशाओं के अनुरूप खुद का विकास न केवल जीवन में प्रगति प्रतिष्ठा तथा उत्तम स्वास्थ देता है अपितु आत्मा का भी सर्वांगीण विकास होता है।
विद्वान आचार्य ने बताया प्रकृति के पूर्ण नियमों की जानकारी प्राप्त कर प्रकृति के साथ स्वयं का का समायोजन करना किस प्रकार श्रेयस्कर है, जो वास्तु के अनुरूप हैं। साथ ही बताया दुर्भाग्य से वर्तमान में कुछ धनलोलुप लोगों ने इस विषय को व्यापार बना कर कछुए-मेढक-दर्पण-व चाइनीज घंटीयाँ बेचने का जरिया बना लिया है। जिससे अब लोग मूलभूत नियमों से दूर होकर इसमें टोटका ढूँढने लगे हैं। इससे बचने व प्राकृतिक नियम अनुरूप पंचमभूत समायोजन से वास्तु का लाभ लेने की आवश्यकता है, सभी पहलुओं पर आचार्य जी ने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
कथा में आचार्य ने भगवान शिव पर गूढ़ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए बताया कि जिन भगवान शिव का निवास कैलाश है तथा जिनकी जटाओं में माता गंगा विराजमान हैं उनपर आप और हम क्या जल चढ़ायेंगे। गंगाधारी ने ये व्यवस्था भी पृथ्वी पर विचरण करने वाले छोटे छोटे असहाय जीवों की भोजनपूर्ति के लिए की हुई है। आप प्रकृति को जो दोगे उसका शिव कई गुना करके आपको देंगे। वहीं इस अवसर पर स्थानीय डिवाइन एवं रघुकुल पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा भक्ति भाव रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसकी उपस्थित श्रोताओं द्वारा काफी सराहना की गई।इस मौके पर मुख्य रूप से बजाज चीनी मिल इकाई प्रमुख सुखवंत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी जगदीप कौर,केन हेड आरके शर्मा , अमित श्रीवास्तव, रविंद्र जायसवाल,दिनेश तिवारी नील रतन सिंह, शरद मिश्रा, रामेश्वर सिंह, प्रिनू देवी, कुसुम तिवारी एवम् दूर दराज से आये किसान, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

3 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

3 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago