पति के दुर्व्यवहार से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिन पहले अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देने वाली बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शिवबिहार कालोनी (तिखमपुर) निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की वजह से जिला अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझ रही है। उसका इलाज चल रहा है। शुरूआती दौर में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पीड़िता प्रियंका चौबे ने पुलिस को दिये तहरीर में पति अजय चौबे पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। तहरीर के मुताबिक, करीब पांच वर्ष तक न्यायालय में मुकदमा के बाद पति सुलह करके उसे अपने घर लाया। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही। फिर पति अनायास ही गाली-गलौज के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया‌। इससे परेशान प्रियंका 03 अक्टूबर को थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या बताई और पति के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस न कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, गुरुवार की शाम को भी पीड़िता को पति द्वारा मारा-पीटा गया।इससे आहत प्रियंका ने पूरी घटना की जानकारी हल्दी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अपने भाई विशाल दुबे को दिया। भाई विशाल वहां पहुंचा तो प्रियंका की हालत गंभीर देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जहर खाने की बात बताई। इसके प्रियंका को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर बांसडीह रोड पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का ब्यान लिया है।माना जा रहा है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई की रहती तो यह घटना नहीं होती।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago