सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवा मंच दोघरा द्वारा गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसके तहत आशीष दूबे के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा दोघरा से होते हुए मगहरा, चेरो, भरथुआ, पड़री बाजार होते हुए मुसैला मे समाप्त हुई। समाजसेवी आशीष दूबे ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। हमारी सेनाएं लगातार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं और देश की सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। उक्त अवसर पर दीपक दूबे,अजय दूबे, नरसिंह गिरी,अभिषेक मिश्रा,डब्लू दूबे, अनिकेत दूबे, रितेश मिश्रा, दीपू, सत्यम, राकेश, मोनू,दीपू राजभर आदि मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…