नयी संभावनाओं का लाभ उठाने का वक्त आ गया है : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 20 अलग-अलग स्थानों पर सरकारी विभागों में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र पाने वाले 3,000 युवाओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन, जल शक्ति और शिक्षा-संस्कृति जैसे विभिन्न विभागों में सेवा देने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में 700 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

जम्मू-कश्मीर को प्रत्येक भारतीय का गौरव बताया और कहा कि यह वक्त पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़ने और नयी संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने का है। जम्मू-कश्मीर रोजगार मेला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज गति से विकास के लिए नए नजरिये और नयी सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। मोदी ने कहा, ‘‘हम सभी वर्गों और नागरिकों को समान रूप से विकास का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जम्मू-कश्मीर प्रत्येक भारतीय का गौरव है। हमें एक साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर को नयी ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।’’

मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और संपर्क बढ़ने के कारण राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।’’ प्रधानमंत्री न यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सात नए मेडिकल कॉलेज, दो सरकारी कैंसर संस्थान और 15 नर्सिंग कॉलेज खोलकर वहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के जरिये कश्मीर तक संपर्क में सुधार लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।मोदी ने भ्रष्टाचार की बुराई को खत्म करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनकी टीम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा भी की।

यह बताते हुए कि कैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमेशा पारदर्शिता पर जोर दिया है, प्रधानमंत्री ने सरकारी सेवाओं में आ रहे युवाओं को इसे प्राथमिकता बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों से मुलाकात करता था तो मुझे हमेशा उनका दर्द महसूस होता था। यह व्यवस्था में भ्रष्टाचार का दर्द था। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं।’’

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

3 hours ago