बाघ का कहर: तीन घंटे में दो हमले, महिला की मौत, दो घायल

पीलीभीत (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह महज तीन घंटे के भीतर दो बाघों द्वारा ग्रामीणों पर किए गए हमलों से दहशत फैल गई। इन हमलों में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा मंडरिया गांव की है, जहां एक बाघ ने सुबह 50 वर्षीय महिला तृष्णा देवी पर हमला कर उसकी जान ले ली। महिला का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। कुछ ही देर पहले इसी गांव में 20 वर्षीय निलेश पर भी बाघ ने हमला किया था, लेकिन उसके मित्र हरिवंश ने साहस का परिचय देते हुए बाघ का सामना किया और निलेश की जान बचा ली।

इसी दौरान, पूर्व सहजनिया और अनवरगंज गांवों में भी एक अन्य बाघ को घूमते हुए देखा गया। सुबह छह बजे सहजनिया गांव में खेत की ओर जा रही 50 वर्षीय मीना देवी पर भी बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने उन्हें गन्ने के खेत में लगभग 20 मीटर तक घसीटा, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया। मीना देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निलेश का इलाज भी सरकारी अस्पताल में जारी है।

घटनाओं की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भारी पुलिस बल के साथ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग को तत्काल सक्रियता के निर्देश दिए।

सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने जानकारी दी कि बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। रेंजर शेर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और बाघों को पकड़ने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।

गन्ने के खेतों में वन्यजीवों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील की है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं, लेकिन अब यह टकराव ग्रामीणों के जीवन पर सीधा खतरा बनकर सामने आ रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

2 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

2 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

7 hours ago