तिब्बत सिर्फ भारत का ही नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न अंग है: विधायक ताराचंद जैन

तिब्बत को चीन के कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक ‘तप- 2024’ सम्पन्न

उदयपुर/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा)। उदयपुर शहर के विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि तिब्बत सिर्फ भारत का ही नहीं अभी तो भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
विधायक श्री जैन रविवार को यहां भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक तप-2024 के समापन पर उन्होंने कहा कि भारत का अंतिम बिंदु है सिक्किम नाथुला और उसके आगे तिब्बत। तिब्बत के निवासी भी भारतीय संस्कृति हिंदू धर्म को मानते हैं। चीन की विस्तारवादी नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि तिब्बत के लोग शरणार्थी की तरह भारत में रहने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि चीन के स्वभाव को जानते हुए 1962 से पहले तत्कालीन संघ प्रमुख गुरु गोलवलकर ने संकेत भी दिए थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था और चीन ने हिंदी चीनी भाई-भाई के नारे लगाते हुए भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया। देश आज तक इसका खमियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत पर चीन के कब्जे की घटनाक्रम को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए ताकि देश के लोगों और नई पीढ़ी को इसकी हकीकत पता चल सके कि तत्कालीन सरकारों ने तिब्बत को किस तरह चीन के सुपुर्द कर दिया, जबकि वह भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने कब्जा ही नहीं किया है, तिब्बत की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वह तिब्बत वासियों का हौसला नहीं तोड़ सका। वह दिन दूर नहीं जब तिब्बत पुनः आजादी की सांस लेगा।
समापन समारोह में उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूल सिंह मीणा, महाकाल मंदिर न्यास के सचिव/अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर दाधीच, मंगलायतन यूनिवर्सिटी के कुलपति व भारत तिब्बत समन्यव संघ की केन्द्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने भी विचार रखे।
चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने सभी का स्वागत और आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सहमंत्री (संवाद प्रभाग) संजय सोनी ने किया।
इससे पूर्व प्रात: काल प्रभातफेरी आयोजन स्थल आशीष वाटिका से प्रारंभ होकर गवरी चौक, आलोक स्कूल होते हुए जैन मंदिर पहुंची और वहां विराजित आचार्य प्रसन्नसागर महाराज का आशीर्वाद और संघ के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री को भारत तिब्बत समन्वय संघ के संकल्पों से अवगत कराया। क्षेत्र के शिव मंदिर में अभिषेक के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

32 minutes ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

32 minutes ago

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

36 minutes ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

1 hour ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

2 hours ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

2 hours ago