नेपाल बॉर्डर से तीन आतंकी बिहार में घुसे, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन आतंकी राज्य की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को सतर्क रहने और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी कड़ी पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही है। इसके लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया है। सीसीटीवी फुटेज पर पैनी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई खुफिया एजेंसियां भी स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ मिलकर इन आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं। नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सीमावर्ती जिलों में सघन तलाशी चल रही है।

आमजन से अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और सहयोग से ही इस खतरे को टाला जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

2 seconds ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

1 minute ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

7 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

9 hours ago